उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पिता व पूर्व मुखिया शिव प्रसाद यादव की 9वीं पुण्यतिथि मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। सेलार कला स्थित उनके पैतृक घर पर राजद नेताओं ने उनके तैल चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, राजद नेता प्रभुनाथ सिंह यादव, पूर्व महासचिव मूसा यादव, कमलेश यादव आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी| पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुखिया शिव प्रसाद यादव हमेशा गरीबों, पिछड़ों एवं शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कभी पद और पैसे की चिंता नहीं की। पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि वह एक समाजवादी नेता थे। वे गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए आजीवन लड़ते रहे।
उन्होंने अपने पद की गरीमा के अनुकुल कार्य किया। उनके निधन से क्षेत्र के गरीबों को काफी नुकसान हुआ। वह शालीनता व विनम्रता के प्रतिमूर्ति थे। मीरगंज नगर परिषद के उप सभापति धनंजय यादव ने कहा कि पूर्व मुखिया श्री यादव ने सदैव मानवीय मूल्यों की रक्षा की।
मौके पर पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, सुग्रीव प्रसाद, सुमित ऊर्फ मिठू, प्रभात रंजन ऊर्फ मुन्ना,धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा,रामचंद्र कुशवाहा,अरविन्द यादव, भोला मियां सहित पार्टी के कई नेता थे।