थावे । व्हीएसआरएस संवाददाता: थावे प्रखंड के चनावे स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र का 45वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। सेवा केंद्र की प्रभारी अंगूरी बहन, क्रांति बहन व विनोद भाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात आश्रम के भाई-बहनों द्वारा परमात्मा के ध्यान के पश्चात ज्ञान मुरली का श्रवण किया गया।
योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें सभी लोगों ने योग साधना की शिक्षा ग्रहण की| संस्था की सफलता पर प्रकाश डालते हुए अंगूरी बहन ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1936 में परमपिता परमात्मा शिव निराकार द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा के शरीर का आधार लेकर सिध हैदराबाद में की गई थी।
उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में मूल शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राजयोग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान एवं चरित्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा विभिन्न देशों द्वारा पांच राष्ट्रीय स्तर के शांतिदूत पुरस्कार भी संस्था को प्राप्त हुए हैं। बहन ने कहा कि विश्व में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों की पूर्नस्थापना द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर यह संस्था प्रयासरत है।
वहीं मीरगंज सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने कहा कि कौआ सबसे ऊची इमारत पर अगर बैठ जाय तो बाज नहीं बन सकता| ठीक उसी प्रकार ऊचे ओहदे पर बैठा व्यक्ति महान नहीं होता है| मनुष्य अपने कर्मों की बदौलत महान बनता है|इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए |तत्पश्चात सभी आगत बंधुओं को ईश्वरीय उपहार दिया गया। मौके पर विनोद भाई, बीके क्रांति बहन, पूनम बहन, रूबी बहन उर्मिला बहन चन्द्रिका भाई आदि थे