पूर्णिया|व्हीएसआरएस न्यूज: अपराधियों का तांडव एक बार फिर शुरू हो गया है| बीती रात मधुबनी टीओपी के सुखनगर में एक रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह के घर में घुसकर अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया| गृह स्वामी मनोज सिंह ने बताया कि अपराधियों ने करीब 15 लाख के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये नगद समेत करीब 20 लाख के संपत्ति की डकैती की है| वही जिस समय पांचों डकैत घर में घुसे थे उस समय गृह स्वामी का भतीजा सौरव सिंह घर में ही सोया हुआ था|
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने देसी कट्टा के नोंक पर सौरव को घर में ही बंधक बना लिया और उनके आंखों में पट्टी बांध दी| डकैतों ने सौरव के साथ मारपीट भी की| इसके बाद सूचना मिलते ही 10 मिनट बाद मधुबनी टीओपी प्रभारी शैलेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए| हालांकि तबतक डकैत लूटपाट कर फरार हो गए थे|
वही सुबह गुरुवार की सदर एसडीपीओ आनंद पाण्डेय भी घनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर घटना की छानबीन की| एसडीपीओ ने कहा कि कुछ अपराधी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन घर में गृह स्वमी का भतीजा था उसको अपराधियों ने बांधकर लूटपाट की है| मामले की जांच की ज रही है| जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे| वहीं, बीच मोहल्ले में हुई इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है लोग कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं|
इस घटना को लेकर मधुबनी ओपी के प्रभारी शैलेश पांडे ने कहा कि पांच अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है| सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं| जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी| आपको बताते चले कि इन दिनों में पूर्णिया में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है जिससे लोगों में भय व्याप्त है|