पटना (व्हीएसआरएस न्यूज) बिहार चुनाव के लिए हर पार्टियां लोकलुभावन वादों की झडी लगा रही है। फिर भाजपा को तो वादे करने की पीएचडी हासिल है। पिछले वादे भले ही पूरे न हो लेकिन नए वादों की घोषणा करने में क्या जाता है। आज केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारामण ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें सबसे बडा हास्यास्पद बात यह है कि बिहार में सरकार वापस आती है तो सबको कोरोना का फ्री टीका लगाएगी। वैसे ही देश में फ्री टीका लगाने की घोषणा हो चुकी है। अब बिहारी मतदाता इसको कितना गंभीरता से लेते है ये तो आने वाला समय बताएगा। दूसरा मुद्दा 19 लाख नौकरी देना। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी ने देश में हर साल 2 करोड युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की थी जो हवा हवाई साबित हुआ। आरजेडी के तेजस्वी यादव ने अपने घोषणा पत्र में केवल 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया तो भाजपा-जदयू प्रचार का मुद्दा बना लिए कि पैसा कहां से आएगा? इतनी नौकरियां रिक्त नहीं?अब भाजपा पर यही सवाल बनता है कि 2 करोड हर साल नौकरियों का क्या हुआ?बिहार में 19 लाख नौकरी कहां से देंगे? भाजपा ने 30 लाख मकान देने का वादा भी संकल्प पत्र में किया है। अब देखना होगा कि इसे कैसे पूरा करती है। या फिर पुराने वादों की टोकरी में जाकर पडा रहता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। निर्मला सीतारमण बोलीं कि जबतक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तबतक मास्क ही वैक्सीन है। लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
बिहार के संकल्प पत्र में क्या वादे हैं…
1. हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
2. मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3. एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4. नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5. एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6. एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7. धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी चडझ की दरों पर।
8. 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
9. 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10. 2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
11. किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने सभी वादे पूरे करके दिखाए हैं, ऐसे में हम जो संकल्प ले रहे हैं बिहार की जनता जानती है हम ही पूरा कर सकते हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहले की सरकार के लिए यहां रोजगार देना महत्व ही नहीं था,हमारी सरकार आने के बाद बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाए गए और साथ ही कृषि के क्षेत्र में विकास दर को काफी अधिक बढ़ाया गया।
आपको बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू साथ चुनाव लड़ रही हैं। जेडीयू की ओर से पहले ही सात निश्चय की बात कही गई है और एनडीए ने एक साझा विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनडीए की सरकार आने पर नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंग।