पंचदेवरी। व्हीएसआरएस संवाददाता: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंचदेवरी प्रखंड में नौ कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग में पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन मुख्य कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, कार्मिक कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, जन शिकायत कोषांग, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, स्वीप कोषांग, अर्द्धसैनिक बल कोषांग का गठन किया गया है।
सभी कोषांग में वरीय पदाधिकारी के साथ कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। कोषांग के कार्य एवं दायित्व की जिम्मेदारी कोषांग में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी के साथ सहायक कर्मी की होगी। आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन प्रखंड क्षेत्र में कराना सुनिश्चित करेंगे।
इसके अतिरिक्त सभी कोषांग के पदाधिकारी, सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, जिला कोषांग से समन्वय स्थापित कर आवश्यकता अनुसार संसाधन की व्यवस्था करेंगे।