कटिहार। व्हीएसआरएस न्यूज: कुरसेला- फारबिसगंज स्टेट हाईवे -77 पथ पर फलका थाना क्षेत्र के अठगामा के समीप साइकिल पर सवार दो बालक को कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों बालक की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक बालक में गोङ्क्षवदपुर पंचायत के मरहा टोला निवासी निवासी विकास शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं शंभू शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र बादल कुमार है। दोनों बालक साइकिल से जन वितरण प्रणाली की दुकान से केरोसिन लाने जा रहा था। इधर घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने एस एच को घटनास्थल के समीप जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बाद में स्थानीय प्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम हटाया जा सका। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए कटिहार भेज दिया है। इधर ट्रक को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दोनों बालक साइकिल से केरोसिन लाने जा रहा था। इसी दौरान कुरसेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक वाहन ने रौंद डाला। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने बाइक से ओवरटेक कर वाहन को घेर लिया। साथ ही वाहन चालक को ग्रामीण अपने कब्जे में लेकर स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन चालक को अपने कब्जे में ले लिया। इधर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ही शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया। वही मृतक के स्वजन शव पुलिस को अपने कब्जे में लेने नहीं दे रहे थे। आक्रोशित लोग मृतक के स्वजनों को पांच लाख का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
आपको बताते चले कि थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, पुअनि शिव प्रसन्न ङ्क्षसह, दयानंद पासवान, रोहित पासवान, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि परमानंद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सदानंद मंडल, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, मंडल ङ्क्षपटू यादव आदि के समझाने बुझाने के बाद मृतक बालक के पिता मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने दोनों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। मुखिया प्रतिनिधि परमानंद शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है। कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इधर घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।