भागलपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: भागलपुर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने स्वर्णिका ज्वेलर्स के संचालक विशाल आनन्द के कर्मचारी अभिषेक से सुबह 6,30 बजे के करीब वैरायटी चौक पर पौने दो किलो सोना लूट लिया। अभिषेक कोलकाता से सोना लेकर सुपर एक्सप्रेस से भागलपुर स्टेशन उतरा था।
मिली जानकारी अनुसार जैसे ही वह वेरायटी चौक के पास पहुंचा दो बाइक पर सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार स्टाफ अभिषेक और उसको स्टेशन से लाने गए अन्य स्टाफ बाबूसाहब सिंह पर मिर्ची पॉडर फेंक दिया। जिसके बाद दोनों हाथ से आंख मलने लगे। तभी दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा अभिषेक के हाथ से सोने वाला बैग छीन लिया। दो बाइक पर चार बदमाश सवार थे। बदमाशों ने एक और बैग छीन लिया जिसमे सत्येंद्र का लंच बॉक्स, पर्स वगैरह था। घटना की बाबत कोतवाली थाने में सत्येंद्र ने दो बाइक पर सवार चार अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
एक बार पहले भी लुट चुका है सोना
हालांकि जिसका माल लूटा है उसके चेहरे पर फिलहाल बनावटी शिकन है। सच भी हो सकता है क्योंकि विशाल आंनद के पिता विजय आनन्द का अपने भाई से सम्पत्ति का बड़ा विवाद चल रहा है। दुकान भी दो भाग में बंट चुका है। हो सकता है व्यवसाय का सब तिकड़म जानने वाले घर के ही किसी सदस्य ने या कोलकाता की पार्टी सूचना लीक की हो। स्टाफ भी ऐसा करा सकता है। तमाम सवाल हैं।
वही इससे पहले 19 सितंबर 2013 को भी दो किलोग्राम सोने की लूट स्वर्णिका ज्वेलर्स के स्टाफ से हुई थी। रिलायंस ट्रेन्ड के पास तब लूट हुई थी। बदमाश आनन्द चिकित्सालय रोड में भागे थे। करीब 8,30 बजे सुबह। ठब सुपर ट्रेन लेट थी। तब विशाल आनंद के नजदीकी स्टाफ मिंटू साह का बेटा राजन कुमार के अलावा, पंकज सोनी समेत 5 लोग शामिल थे। उस समय सब पकड़े गए पर लूट का सोना रिकबर नहीं हो सका था।