गया। व्हीएसआरएस संवाददाता: गया के डोभी थाना के बजौरा के पास गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए मृतका के पक्ष के लोगों ने गया-डोभी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम हटाया। मृतका बजौरा की मुन्ना देवी थी।
घटना के संदर्भ में मृतका के स्वजन श्यामदेव यादव ने कहा कि उनके परिवार के लोग लगभग एक सौ साल से इस जमीन पर रहते हैं। इस जमीन का केस स्थानीय न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को मनोहर लाल, श्यामसुंदर लाल, मीरा सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा समेत लगभग 150 लोग जमीन पर उसी जमीन पर आ गए। वे गेहूं की कटनी कर रही महिलाओं को भगाने लगे।
यह देखकर बीच बीच बचाव में पहुंचे श्यामदेव यादव, रामजीत यादव, सुरेश यादव के साथ वे लोग मारपीट करने लगे। अपने लोगों को पिटते देख महिलाएं हस्तक्षेप करने लगी।