बगहा| व्हीएसआरएस न्यूज: बगहा थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद में धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया निवासी 37 वर्षीय योगेन्द्र यादव मंगलवार की रात खाना खाकर सोने के लिए चला गया। रात के करीब 12 बजे उसका छोटा भाई विनोद यादव पहुंचा और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। नींद में होने के कारण वह बचाव भी नहीं कर सका। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन जग गए। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने बेतिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मेघवल मठिया गांव के मदन यादव के दोनों पुत्र योगेन्द्र यादव व विनोद यादव में लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है। पर, मामला नहीं सुलझता देख पंचों ने थाना व कोर्ट में जाने की सलाह दी थी। इस बीच यह घटना हो गई।
विवाद लंबे समय से चल रहा था
वही मेघवल मठिया गांव के मदन यादव के दोनों पुत्र योगेन्द्र यादव व विनोद यादव में लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है। पर, मामला नहीं सुलझता देख पंचों ने थाना व कोर्ट में जाने की सलाह दी थी। इस बीच यह घटना हो गई।