पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: चुनाव आयोग ने बिहार सहित तीन राज्यों में विधान परिषद की सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। विधायकों के मतदान से होने वाले इस चुनाव में बिहार की दो सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 12, बिहार में दो तथा आंध्र प्रदेश में एक सीट के लिए आगामी 28 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 11 जनवरी को जारी की जाएगी।
मिली जानकारी अनुसार बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा बुधवार को कर दी गई। विधानसभा कोटे की दोनों सीटों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग सदनों के सदस्य चुन लिए जाने के कारण खाली हुई थीं। सुशील कुमार मोदी राज्यसभा सदस्य चुने गए हैैं, जबकि विनोद नारायण झा बेनीपट्टïी से विधायक चुने गए हैैं। सुशील मोदी की सीट की अवधि पांच मई 2024 तक है, जबकि विनोद नारायण झा की सीट की अवधि 21 जुलाई 2022 तक है।
आपको बताते चले कि दोनों सीटों के लिए 28 जनवरी को चुनाव होगा। 11 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। दो से ज्यादा प्रत्याशियों के नामांकन करने पर चुनाव की नौबत आएगी। ऐसे में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 28 जनवरी को ही मतों की गिनती हो जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।