भागलपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: लोहिया पुल से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाने वाला मृत टोटो चालक की पहचान खंजरपुर के गौतम कुमार के रूप में हुई। बड़े भाई गोविंद रेल थाना पहुंचकर पहचान किया। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। रेल पुलिस मौत को प्रथम दृष्टया में दुर्घटना मान रही है। रेल पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। गोविंद ने बताया कि गौतम छोटा भाई है और पेंटिंग का काम करता था। कुछ महीने से टोटो चला रहा था। गौतम शादीशुदा है और कुछ महीने बाद वह पिता बनने वाला था। इस बार बेटे को देखे बिना ही दुनिया से चल गया है। रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हर बिंदु पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मिली जानकारी अनुसार जिस टोटो को गौतम चलाता था, उसे पुल पर से कोतवाली पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया। टोटो का आगे का शीशा टूटा हुआ था। इससे मारपीट की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि रेल पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। यह हादसा दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। सभी बातें स्पष्ट हो जाएगी। रेल पुलिस भी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच चल रही है। दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।
शांत स्वभाव का था चालक
भाई गोविंद ने बताया कि गौतम काफी शांत स्वभाव का था। सभी साथ ही रहते हैं। घर में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं था। जैसे ही मंगलवार की रात भाई की मौत की खबर सुनी तो पूरा परिवार सन्न रह गया। टोटो चलाने से पहले वह मिस्त्री का काम भी करता था।
ऐसे हुआ हादसा
लोहिया पुल से मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे टोटो चालक प्लेटफॉर्म संख्या एक पर छलांग लगा दी। आनन-फानन में रेल पुलिस इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले गई, जहां पहुंचने से पहले ही मौत गई थी। मृतक की पहचान नहीं हुई है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में रखा है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस ने पुल पर से लाल रंग टोटो जब्त कर थाने ले गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो चालक लोहिया पुल के पास टोटो लगाया और रेल पुल पर प्लेटफॉर्म एक तरफ लग जाली के साथ नीचे कूद गया। प्लेटफॉर्म पर आवाज सुनकर रेल पुलिस पहुंची और इलाज के लिए रेल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है।
फोटो के सहारे मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार की मानें तो प्रथम बार दुर्घटना का प्रतीत होता है। मामले की जांच चल रही है। जिस टोटो को लोहिया पुल से बरामद किया गया है। उसके आगे का शीशा पूरी तरह टूटा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इसके बाद हत्या की नीयत से पुल से नीचे धक्का दे दिया। इसमें चालक की मौत हो गई। रेल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जहां से चालक ने छलांग लगाई है, वह भीड़-भाड़ का इलाका है। रेल पुलिस ने अपने सोर्स को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया है।