गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में नीलगाय भगाने के लिए पटाखा फोड़ने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसा युवक संजीत कुमार बताया गया है। उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में इन दिनों नील गायों का आतंक बढ़ गया है। जो खेत खलिहान में लगाए गए फसलों को बर्बाद कर रही हैं। उन्हें भगाने के लिए गांव में युवकों की टोली पटाखा छोड़ने की योजना बना रहे थे। इस बीच रविवार को कुछ युवक इकट्ठा हुए और नील गायों को भगाने के लिए पटाखा फोड़ने लगे। पटाखा फोड़ने के दौरान ही संजीत कुमार नामक एक युवक के हाथ में पटाखा बम ब्लास्ट कर गया। जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से जल गया और उसके चेहरे भी जल गए। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। युवक के परिजनों ने बताया कि पटाखा फोड़ने के क्रम में युवक के हाथ में बम ब्लास्ट कर गया। जिससे यह घटना हो गई।