नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) महंगाई ने लोगों का दम निकाल रखा है। सरकार ने लोगों को चौतरफा मार रही है। पेट्रोल 100 के पार,डीजल का दाम बढा। पिछले 125 दिनों में घरेलू सिलेंडर का दाम 125 रुपये बढा है। आज से देशभर में 25 रुपए ज्यादा दाम से सिलेंडर मिलेगा। एक माह में चौथी बार गैसे के दामों में बढोत्तरी हा झटका देशवासियों को लगा है। हाहाकार चारों ओर मचा है लेकिन जनता सरकार के आगे नतमस्तक है। आओ जानते है कि कब कब कितना रेट बढा और आपके शहरों में कितने का सिलेंडर आज से मिलेगा।
कब कब कितना बढ़ा दाम
4 फरवरी : 25 रुपए (698 से बढ़कर 723 रुपए)
15 फरवरी : 50 रुपए (723 से बढ़कर 773 रुपए)
25 फरवरी : 25 रुपए (773 से बढ़कर 798 रुपए)
1 मार्च: 25 रुपए (798 रुपए से बढ़कर 823)
अपने शहर का रेट जानिए
शहर 1 मार्च का रेट 25 फरवरी का रेट
दिल्ली 819 794
मुंबई 819 794
कोलकाता 845.5 822
चेन्नई 835 810
लखनऊ 857 832
आगरा 832 807
जयपुर 830 805
पटना 909 884
इंदौर 847 822
अहमदाबाद 826 801
पुणे 823 798