गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के मकुनिया गांव के पास ट्रैक्टर से कुचलकर एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसकी एक बकरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में जख्मी बुजुर्ग कुंदन साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को बुजुर्ग कुंदन साह बकरी लेकर चराने के लिए अपने गांव से मकुनिया पुल की ओर जा रहे थे। इस बीच एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को धक्का मार दिया। जिससे कुंदन साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी एक बकरी ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बुजुर्ग को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बुजुर्ग के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए और उनका हाल जाना।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।