उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है| एक साथ दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें में एक चिकित्सक भी शामिल है| आयुष चिकित्सक सीएचसी में पोस्टेड है|
पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। उचकागांव में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रभावित क्षेत्र के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस बारे में बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि प्रभावित इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। यहां बता दें कि पूर्व में उचकागांव सीएचसी में दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद अस्पताल परिसर को सेनीटाइज कराया गया।
स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को एंटीजन किट से कर्मियों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। जिसमें दस लोग पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सक के अलावे नौ अन्य पॉजिटिव सिसवनिया गांव के बताए जा रहे है एंटीजन किट में पॉजिटिव पाए गए कर्मियों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया है।
सैंपल को पटना लैब भेजा जा रहा है। संक्रमित पाए गए लोगों को आइसोलेट किया गया है।