पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: वैश्विक कोरोना के बाद पूरी दुनिया की सभी गतिविधियों में काफी बदलाव आया है। आरएसएस ने भी इस बदली परिस्थिति में अपनी गतिविधियों के संचालन की शैली में बदलाव का निर्णय लिया है। इसका स्वरूप क्या होगा इसके बारे में सर संघ चालक मोहन भागवत मंथन कर रहे हैं। वे यहां संघ भवन के लोकार्पण के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। शाखा, प्रशिक्षण वर्ग व अन्य अभियान को आगे जारी रखने के जरूरी गाइडलाइंस के बारे में मधुकर निकेतन में मंथन शुरू है। आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत तीन चरण में नई रणनीति से संघ पदाधिकारी को अवगत कराएंगे। बैठक के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राममंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह पर चर्चा होगी। यह आरएसएस का अभी मुख्य एजेंडा है। इसका निर्माण शुरू है। उसमें सबकी भागीदारी के लिए अभियान चल रहा है। उस पर भी चर्चा हो रही है। इधर, कोरोना को लेकर संघ की शाखा व प्रशिक्षण बंद था। लेकिन एक बार फिर सारी गतिविधियां शुरू होंगी। इसको गति देने की रणनीति से अपने सहयोगी संगठन के प्रमुख अधिकारियों को नया टास्क देंगे।
सुबह व्यायाम के साथ शाखा नियम का पालन
सर संघ चालक मोहन भागवत सुबह जगने के बाद मधुकर निकेतन में व्यायाम, प्राणायाम व संघ की ओर से लगने वाली शाखा के नियम का पालन करने के बाद चाय पी। उसके बाद कुछ संघ के खास पदाधिकारी से मिले। अखबार पढ़ने के बाद बैठक के लिए तैयार हुए। बैठकाेें का दौर जारी है।
तीन चरण में होगी बैठक
पहली व दूसरी पाली में प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक होगी। तीसरी पाली में क्षेत्रीय कार्यकारणी की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक रामकुमार, क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त, क्षेत्रीय संघ चालक सिद्धिनाथ सिंह, प्रांत कार्यवाह अजय गर्ग, क्षेत्रीय कार्यवाह डाॅॅ.मोहन सिंह, प्रांत संघ चालक विजय जायसवाल मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके साथ उत्तर बिहार के किशनगंज से पश्चिम चम्पारण बेतिया तक के संघ के प्रमुख लोग शामिल हो रहे हैंं। संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनाेें के प्रवास पर मुजफ्फरपुर पहुंचे हैंं। इसमें पहले दिन शुक्रवार को उन्होंने गाेे पूजन कर मधुकर निकेतन में प्रवेश किया। दूसरे दिन आज संघ की बैठक में शामिल हो रहे हैं। अंतिम दिन कल यानी रविवार को वह औराई जाकर जैविक खेती को देंखेंगे। वहां से वापसी के बाद मुजफ्फरपुर में संघ के कार्यालय मधुकर निकेतन का लोकापर्ण करेंगे।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
आपको बताते चले कि कलमबाग चौक इलाके की सुरक्षा बढा दी गई है। जहां पर भागवत ठहरे हैंं वहां पर कोई दूसरा नहींं जा सकता। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ स्वयंसेवकों का दल भी तैनात है। कोई भी अपरिचित वहां पर नही पहुंचे, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।