पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के मावल तहसील अंतर्गत सुदुंबरे गांव में स्थित सिद्धांत कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्रसिंह यादव की पत्नी रेखा यादव का आज शाम दु:खद निधन हो गया। वे लगभग 60 वर्ष की थी। अपने पीछे दो पुत्र,बहु का हराभरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिमसंस्कार,अंत्येष्टि कल 26 जनवरी के दिन दोपहर 2 बजे सिद्धांत कॉलेज परिसर में होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेखा यादव को हाल ही में तीसरा हार्टअटैक आया था। उन्हें चिंचवड के निरामय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में रुबी हॉल हॉस्पिटल में इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों ने बचाने की काफी कोशिश की,रेखा यादव ने भी जीवन मौत से संघर्ष करती रही। लेकिन आखिरी में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने में असफल रहे। निधन की खबर फैलते ही उत्तर भारतीय समाज और शिक्षा जगत में गमगीन का माहौल छा गया।
आपको बताते चलें स्व.रेखा यादव चौधरी अत्तरसिंह यादव मेमोरियल एज्यूकेशन ट्रस्ट की उपाध्यक्षा थी। दै.सिद्धांत समाचार अखबार की कार्यकारी संपादिकता थी। कॉलेज का सारा कामकाज और निर्णय खुद लेती थी। एक कुशल प्रबंधक और साहसी महिला के रुप में उनकी पहचान थी। उनके निधन से यादव परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भगवान यादव परिवार को यह दु:ख सहन करने की ताकत दें। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऐसी प्रार्थन विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने की है। साथ ही अपनी ओर से समस्त उत्तर भारतीय समाज की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।