Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) लोकसभा-राज्यसभा से 142 सांसदों को निलंबन करके भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। इसके विरोध में आज पिंपरी चौक पर आघाडी घटक दलों ने केंद्र सरकार का निषेध आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व राकांप(शरद पवार) शहर अध्यक्ष तुषार कामठे,समाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर,मानव कांबले,राजन नायर,कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र बनसोडे आदि ने किया।
संविधान का गला घोंटने वाली मोदी सरकार-मानव कांबले
2014 से भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने हुकुमशाही को विरोध करने के लिए आज का निषेध आंदोलन है। विरोध में बोलने वाले सांसदों को होलसेल में निलंबन किया। संविधान का गला घोंटने वाली सरकार है। ऐसा मानव कांबले ने कहा। केंद्र सरकार को अनेक मनमाने ढंग से विधेयक पारित करना था,विरोध नहीं होना चाहिए, इसलिए विरोधी दलों के 142 सांसदों को थोक में निलंबित किया। ऐसा तुषार कामठे ने कहा। लोकतंत्र जिंदाबाद,मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।