पिंपरी- पुणे स्नातक-शिक्षक सीट समेत महाराष्ट्र के कुल 5 सीटों पर मतदान आज सुबह से जारी है। मतदान प्रतिशत को देखा जाए तो मतदाताओं में कोई खासा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बारामती में राकांपा संसद सुप्रिया सुले ने किया मतदान पुणे सीट पर मुख्य लडाई भाजपा के संग्राम देशमुख और राकांपा-शिवसेना-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार लाड के बीच है। दो दिन पूर्व करीबन 56 विभिन्न संगठनों ने महेश लांडगे को अपना समर्थन दिया था। पिंपरी चिंचवड,पुणे शहर में अगर संग्राम देशमुख का पलडा भारी है तो सातारा,सांगली में लाड का पलडा भारी दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा कि भाजपा पुणे की सीट पर हैट्रिक कर पाती है या सत्ताधारी ब्रेक लगा पाती है। इस सीट पर चंद्रकांत पाटिल निर्वाचित हुए थे। 2002 के बाद से भाजपा का कब्जा रहा है। पिछली बार लाड निर्दलीय चुनाव लडे थे 50 हजार वोट मिले थे। इस बार राकांपा के उम्मीदवार है। मतदान सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक रहेगा। पुणे विभाग कुल 1 हजार 202 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतगणना 3 दिसंबर को होगा। स्नातक सीट के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में तो शिक्षक एमएलसी के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में है।
विधायक महेश लांडगे ने पुणे स्नातक सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड लिया है। भाजपा शहर अध्यक्ष बनने के बाद महेश लांडगे के कार्यकाल में यह पहले चुनाव हो रहा है।मतदाता पंजियन अभियान के माध्यम से हजारों नए स्नातक मतदाओं को जोडने का काम किया। भोसरी,चिंचवड परिसर से भाजपा उम्मीदवार देशमुख को लीड मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।