पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) अहमदनगर की प्रभावशाली महिला नेता और राकांपा की सक्रिय कार्यकर्ता रेखा जरे की पुणे हायवे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला काटकर हत्या कर दी। यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा थी। सामाजिक मुद्दों को उठाने का हमेश कार्य की। नगर में तनावपूर्ण स्थिति है। यह हत्या अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर की गई।
उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल धूम ने जानकारी दी है कि कार में डॉक्टर रेखा के साथ उनकी मां और बेटा थे। शिरुर गांव के पास बाइक सवार ने कार में टक्कर मारी। वाद विवाद बढा और धारदार हथियार से रेखा जरे के गले को काटकर हत्या कर दी। हायवे पर सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच पडताल के बाद हत्यारे को पकडने के लिए पुलिस ने दो टीम का गठन किया है।
महिलाओं के मुद्दों को लेकर किए कई आंदोलन
रेखा जरे की हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संग्राम जगताप जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यशस्विनी महिला ब्रिगेड कई साल से काम कर रहा था। समय-समय पर संगठन ने महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए पुणे और अहमदनगर में प्रदर्शन भी किए थे।