पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड के बहुचर्चित,विवादित आयुक्त श्रवण हर्डीकर की आज अचानक तबादला करके उनकी जगह पर राजेश पाटिल की नियुक्ति की गई है। हर्डीकर पदोन्नति के तहत पुणे में मुद्रांक विभाग में महानिरिषक पद पर नियुक्त किए गए है। हर्डीकर का तबादला उस समय हुआ जब उनके ही कार्यकाल में स्पर्श कोरोना सेंटर के बिल पर पिछले तीन दिनों से हंगामा मचा है। बिना किसी कोरोना पेसेंट के भर्ती व इलाज के स्पर्श संस्था को करोडों में बिल अदायगी की गई। इसकी आंच पुणे के पालकमंत्री अजित पवार तक पहुंची। यही कारण है कि तत्काल रुप से हर्डीकर का तबादला किया गया। ऐसी चर्चा मनपा के गलियारों में है।
आज हर्डीकर को विदाई देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। ठेकेदार,अधिकारी,पत्रकार कतार में अपने नंबर आने का इंतजार करते पाए गए। हर्डीकर पौने चार साल लंबा कार्यकाल पूरा किया। इनके ही देखरेख में 2017 का पालिका चुनाव संपन्न हुआ था।
नए आयुक्त राजेश पाटिल 2005 के ओडिशा केडर के अधिकारी है। इनकी अंतराज्यीय स्तर पर प्रतिनियुक्ति हुई है।
कोरापूत,कंधमाल,मयूरभंज में जिलाधिकारी के रुप में काम कर चुके है।ओडिश कौशल्य विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके है। 2004 में इनको दिव्यांग सक्षमीकरण और पुर्नवसन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए है। प्रशंसनीय कामों के लिए 2016 में प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला। राजेश पाटिल एक साहित्यकार भी है।