Mumbai उल्हासनगर(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है,जहां एक दरिंदे ने 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित बलात्कार करने के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं,आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ ठाणे में एक नहीं कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा मामले की जांच के लिए एक पुलिस इस्पेक्टर स्तर की महिला अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया है।यह वारदात तब हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर थी,तब आरोपी उसे को पास के रेलवे क्वार्टर में एकांत कमरे में ले गया और वहां उससे रेप किया। पुलिस के मुताबिक,पीड़िता को सिर पर भी चोटें आई हैं,संभवत: विरोध किए जाने के कारण और फिलहाल उसका उल्हासनगर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात मुंबई के साकीनाका परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसके प्रायवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने की शर्मशार कर देने वाली घटना घटी। 30 घंटे जिंदगी मौत से लडने के बाद महिला ने शनिवार को दम तोड दिया। इसी तरह पिछले पुणे में पिछले 15 दिनों से लगातार तीन दुष्कर्म की घटनाएं घटी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महाराष्ट्र की जनता की मांग है कि दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द सजा देकर फांसी पर लटकाया जाए। साथ ही सख्त कानून बनाए ताकि ऐसी वारदातों को रोका जा सके।