पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा की पहली स्थायी समिति की बैठक में रवि लांडगे अनुपस्थित थे। क्योंकि वे सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके है। इस बारे में जब हमारे संवाददाता ने स्थायी समिति सभापति नितिन लांडगे से जानना चाहा कि क्या आप रवि लांडगे को बडा दिल करके मनाने घर जाएंगे? सभापति ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया,मौनव्रत की भूमिका में नजर आए। जब हमारे संवाददाता ने यही सवाल लेकर महापौर उषा माई ढोरे के पास गया तो महापौर ने कहा कि रवि लांडगे मेरे बेटे जैसा है मैं मनाने अवश्य जाऊंगी। रवि लांडगे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। एक बार मनाने का प्रयास किया जाएगा। इस्तीफे के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी कोई सिग्नल अभी तक नहीं दिया है। सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके ने इस सवाल पर कहा कि रवि लांडगे भाजपा परिवार के सदस्य है। उनको नाराज होने का हक है।नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें मनाया जाएगा। हलांकि नए सभापति शांत स्वभाव के है। ज्यादा पढे लिखे है। कम बोलते है ज्यादा सुनते है। पहली प्रेस मीटिंग में उनकी मदद के लिए शत्रुघ्न काटे बगल में बैठे नजर आए। बीच बीच में काटे पत्रकारों को खुद ब्रिफिंग कर रहे थे।
पिंपरी चिंचवड मनपा के स्थायी समिति में पुणे महानगर परिवहन मंडल के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 27 करोड रुपये की मंजूरी दी गई। जबकि शहरवासियों को प्रतिदिन भामा आसखेड और आंद्रा से पानी मिले इसलिए सिंचाई विभाग को क्रमश: 20,35 करोड रुपये दिए गए। सभापति नितिन लांडगे की पहली बैठक में 91 करोड 78 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। नदी सुधार योजना के लिए चर्चा के बाद लागत खर्च को मंजूरी दी गई। शहर की नदियों का किनारा पट्टी इस रकम से कायापलट करने की योजना है। इसमें जलकुंभी से नदियों को आजाद करना भी शामिल है। हलांकि नदी सुधार के नाम पर पिंपरी पालिका से अब तक करोडों रुपये निकले जा चुके है और नदियों की हालत आज भी जैसे थे की परिस्थिति में है।