Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के ससून अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक महिला डॉक्टर के नीचे कूदने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला चिकित्सक का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर महिला डॉक्टर ने छलांग क्यों लगाई? बंडगार्डन पुलिस और ससून अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। चारों तरफ अफरातफरी मची है।