Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में आए दिन बढ़ती चोरियों की घटना से आम नागरिक परेशान है। ऐसे में अब पिंपरी चिंचवड़ पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी धूम फिल्म की स्टाइल में बाइक पर सवार होकर आते और चेन स्नैचिंग कर गायब हो जाते थे। राज उ़र्फ नन्या आनंद लश्करे और केशव उ़र्फ ओम किशोर अलंकार ऐसे दोनों शातिर बदमाशों के नाम है।
पुलिस ने बताया कि राज और केशव दोनों बाइक पर सवार होकर शहर के अलग अलग हिस्सों में रेकी करते थे। फिर रास्ते से गुजर रहे लोगों पर नजर रखते थे। मोबाइल पर बात करते समय कोई शख्स या महिला देखी कि फिर वह बाइक की तेज रफ़्तार से आते और मोबाइल या फिर चेन स्नैचिंग कर भाग जाते थे। जिन क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं बढ़ रही थी वहां पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।
पुलिस क्राइम ब्रांच के कर्मचारी अजित सानप और नामदेव कापसे को अपराधियों के बारे में गुप्त सुचना मिली कि दोनों आरोपी मोबाइल बेचने की फ़िराक में संभाजी नगर परिसर में घूम रहे है, क्राइम ब्रांच-3 के टीम ने तुरंत तीनो बदमाशों को जाल बिछाकर दबोच लिया। गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गुनाह काबुल कर लिए और चिखली,दिघी और अन्य इलाको में चोरियां करने की बात कबूल कर ली। आरोपियों से पुलिस ने 6 मोबाइल और बाइक ऐसा कुल मिलाकर 1 लाख 38 हजार का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच युनिट-2 के पुलिस निरीक्षक जिंतेंद्र कदम के मार्गदर्शन पर उनके टीम द्वारा की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे,सह पुलिस आयुक्त डॉ.संजय शिंदे,अप्पर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त स्वपन्ना गोरे,सहायक पुलिस आयुक्त(गुन्हे) सतीश माने के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट-2 के पुलिस निरिक्षक जितेंद्र कदम, पुलिस उपनिरिक्षक गणेश माने की टीम ने कार्रवाई की।