Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आज सुबह 10 बजे के करीब मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से पुणे की ओर जा रहे एक कंटेनर ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर पड़े कंटेनर के कारण भीषण जाम लग गया है। गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।