Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के शिवाजीनगर में इस गर्मी में अधिकतम तापमान रविवार को अपने चरम पर पहुंच गया। शहर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तलेगांव ढमढेरे में अधिकतम तापमान 43.4 और कोरेगांव पार्क में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को अनुमान जताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुणे,पिंपरी चिंचवड शहर और आसपास के परिसरों में रहने वाले लोग भीषण गर्मी,लू के थपेड़ों से हालाकान है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लू और गर्म हवाओं से फूड पॉजिनिंग और हीट स्ट्रोक का खतरा है।
शहर में सुबह नौ बजे से ही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो जाता है। रात 11 बजे के बाद लू की तीव्रता बढ़ गयी। दोपहर चार बजे तक सूरज की तीखी तपिश महसूस की गयी। रविवार की छुट्टी के दिन सड़क पर आवाजाही कम थी। हालांकि, अन्य रविवारों को जो छिटपुट भीड़ महसूस होती है, वह दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच महसूस नहीं की गयी। काम के लिए बाहर निकलने वाले नागरिक टोपी और चश्मा पहनने को मजबुर है। दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने वाले यात्री पूरा चेहरा ढंके हुए दिखाई दे रहे है। रविवार को शहर में शीतल पेय विक्रेताओं की दुकानों पर नागरिकों की भीड़ उमड़ने की तस्वीर भी देखने को मिली।
पुणे शहर में अगले दो दिनों में सोमवार (29 तारीख) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। फिर, अप्रैल के अंत में मंगलवार (30 तारीख) और मई की शुरुआत में बुधवार (1 तारीख) को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। चूंकि 2 से 4 मई के बीच आसमान साफ रहने की संभावना है, इसलिए अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। तो पुणे के लोगों,इस सप्ताह गर्मियों में घरों से बाहर न निकलें।