Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे की मावल लोकसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी से उम्मीदवार संजोग वाघेरे पाटिल को आयटी सेक्टर के बुद्धिजीवी संगणक अभियंताओं,कंपनी के कामगारों और पिंपरी चिंचवड शहर में रहने वाले लाखों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज का समर्थन मिला है। देश और महाराष्ट्र की तरह मावल लोकसभा में परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है।
शनिवार की शाम शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद और जाने मानी तेजतर्रार प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने वाकड में आयटी पार्क के कर्मचारियों की एक बैठक ली। पब्लिक डायलॉग कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में आयटी क्षेत्र के अभियंता कर्मचारी जुटे। ये वही लोग हैं जो 2014,2019 में मोदी का साथ दिया। अब इनका मोदी से मोहभंग हो गया। प्रियंका चतुर्वेदी के सामने संजोग वाघेरे पाटिल को अपना खुला समर्थन दिया। वाकड,हिंजवडी,पिंपले गुरव,सौदागर,थेरगांव में बडी संख्या में आयटी कर्मचारी रहते हैं। इसी दिन शाम को आकुर्डी कालभोरनगर में संजोग वाघेरे के समर्थन में उत्तर भारतीयों का सम्मेलन हुआ। प्रियंका चतुर्वेदी ने उत्तर भारती सम्मेलन को संबोधित किया। बैठक में आकुर्डी,निगडी,पिंपरी,कालेवाडी,रहाटणी,थेरगांव परिसर के उत्तर भारतीय बडी संख्या में उपस्थित थे। शिवसेना उद्धव ठाकरे समन्वयक पिंपरी चिंचवड शहर के विजय गुप्ता,समाजवादी पार्टी शहर अध्यक्ष बी डी यादव,उद्योजक व शिक्षा सम्राट आजम खान,कांग्रेस की अर्चना मिश्रा,मंजू पांडे,कामिनी मिश्रा,सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर,अशोक तिवारी(राष्ट्रीय अध्यक्ष-उत्तर भारतीय सेल,शिवसेना उद्धव ठाकरे) आदि मान्यवर समेत सैकडों की तादाद में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित होकर संजोग वाघेरे को जीताने का संकल्प लिया।
रविवार के दिन पिंपरी में संजोग वाघेरे के समर्थन में कामगार नेता कैलास कदम के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय कामगार नेता सचिन अहिर के कुशल नेतृत्व में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों का एक सम्मेलन संपन्न हुआ। श्रमिकों ने संजोग वाघेरे को समर्थन दिया। भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। संसद भवन में कामगारों की समस्याओं पर आवाज उठाने का वादा लिया। संजोग वाघेरे पाटिल के मध्यवर्ती चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कल सांसद संजय राउत के हाथों हुआ।