Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) तलवडे मोमबत्ती कंपनी अग्निकांड में दो सगी बहनों ने अपने प्राण गंवाई। दोनों बहनों का नाम प्रतीक्षा अशोक तोरणे (उम्र 17) एकाशा अशोक तोरणे उम्र 19 है। जो क्रमश: 11 वीं और 12 वीं की छात्रा थी। गरीबी के कारण कंपनी में काम भी करती थी। सुबह कॉलेज और दोपहर बाद कंपनी में पार्ट टाइम काम करती थी।
एकाशा के बाद छोटी बहन प्रतीक्षा ने भी कॉलेज पूरा किया और काम में लग गईं। यह परिवार हंसते-खेलते अपनी आजीविका चला रहा था। उनके पिता एक सुरक्षा गार्ड थे और उनकी माँ घर का काम करके परिवार की गाड़ी चलाती थीं। दरअसल अशोक तोरणे की चार बेटियाँ थीं जिनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी बड़ी मुश्किल से हुई, फिर उनकी दो छोटी बेटियों प्रतीक्षा और प्रेक्षा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
7/12/23 को जब दोनों लड़कियाँ तलवडे में स्पार्कल कैंडल फैक्ट्री में काम कर रही थीं, तभी पटाखों में विस्फोट हो गया और उनके साथ काम कर रही महिलाओं की भी आग में जलकर मौत हो गई। तोरणे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक लड़कियों को आख़िरकार दु:खद विदाई दी गई। एक ही घर की दो बहनों की मौत से इलाके में शोक और मातम पसरा है।