Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) क्लासिक कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप,नासिक-पुणे हाईवे,भोसरी में अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान की छत पर स्लैब के किनारे लगी सरिया को किसी चीज की मदद से काट कर अंदर प्रवेश किया। एप्पल,सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के कुल 27 हजार 15 लाख 18 हजार 962 रुपये का मोबाइल चोरी किए थे। इस संबंध में भोसरी पुलिस स्टेशन में केस रजिस्टर नंबर -771/2023, भा.द.वि. धारा 454, 457, 380, 34 के तहत मामला दर्ज है। यह घटना 29-9-2023 की है।
इस मामले की जांच करते हुए पुलिस कांस्टेबल सुमित देवकर द्वारा प्राप्त एक गोपनीय सूचना के अनुसार पुलिस निरीक्षक अंबरीश देशमुख ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से चोरों को मुंबई के कुर्ला इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस कांस्टेबल 1072 नितिन लोखंडे,पुलिस कांस्टेबल 1062 गणेश हिंगे,पुलिस नायक 1722 गणेश कोंकणे और पुलिस कांस्टेबल बी.नं. 2673 सुमित देवकर की टीम ने लगातार दो दिनों तक कुर्ला, मुंबई और अंबरनाथ, ठाणे में डेरा डाले थे। आरोपी का नाम कामिल हुसैन अंसारी उम्र 33 वर्ष, फ़िरोज़ नईम खान उम्र 33 वर्ष आलंदी रोड, आलंदी फाटा चाकन को हिरासत में लिया गया। आरोपी क्रमांक 1 ने उक्त अपराध में शामिल मोबाइल फोन को बेचने के लिये ले गया।11,68,270 रुपये कीमत के 21 महंगे मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उक्त अपराध की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक भरत गोसावी द्वारा की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे,संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.संजय शिंदे,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी,डीसीपी(गुन्हे) स्वप्ना गोरे ,सहायक पुलिस आयुक्त बालासाहेब कोपनेर,सहायक पुलिस निरिक्षक संतोष पाटिल,सहायक पुलिस निरिक्षक अंबरीश देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक भरत गोसावी, पुलिस कांस्टेबल महेश खांडे, नितिन लोखंडे, सुमित देवकर, गणेश हिंगे, प्रवीण कांबले, आशीष बुनकर, गणेश कोकणे, गणेश सावंत, विनोद वीर, विक्रांत गायकवाड़, सागर शेडगे, पो हवा माली और पोशी हुल्गे की टीम ने किया।