Pune पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलिप वलसे पाटिल के आदेशों का पालन करते हुए पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के मार्गदर्शन में शहर के पुलिस थानों में जनता दरबार का शुभारंभ हो चुका है। हर अच्छे कार्यों में अव्वल रहने वाली वाकड पुलिस थाने में सर्वप्रथम जनता दरबार का दो दिन पहले आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में डीसीपी आनंद भोइटे 9 दिसंबर को खुद उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों का निवारण किया। इसमें कुल 23 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने सोमवार (9 दिसंबर) को नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए वाकड थाने में जनता दरबार का आयोजन किया था। दरबार में पहले दिन 23 आवेदकों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। ऐसी जानकारी डॉ.विवेक मुगलीकर ने दी। नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है,यह जानने के लिए नागरिकों को पुलिस आयुक्तालय जाना पड़ता है। हालांकि यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान किया जाता है,तो पुलिस आयुक्तालय जाने वालों की संख्या कम हो जाएगी। इसके चलते पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हर थाने में जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। निकट भविष्य में इसी तरह का जनता दरबार डीसीपी जोन-2 के अन्य थानों में भी आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक पुलिस स्टेशन को एक विशिष्ट दिनवार सौंपा गया है। पुलिस उपायुक्त संबंधित दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार आयोजित करेंगे। थाना स्तर पर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर कई नागरिक सीधे पुलिस उपायुक्त के कार्यालय जाते हैं। ऐसे नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए ठाणे पुलिस स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने नागरिकों से अपील की कि अगर थाने में उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वे जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
किस थाने में किस दिन जनता दरबार –
सोमवार – सांगवी पुलिस स्टेशन
मंगलवार- तालेगांव दाभाड़े, तालेगांव एमआईडीसी व शिरगांव पुलिस चौकी तालेगांव दाभाडे थाने में
बुधवार- देहुरोड थाना,रावेत पुलिस चौकी देहुरोड थाने में होगी।
गुरुवार – चिखली थाना
शुक्रवार – हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन
शनिवार – वाकड पुलिस स्टेशन