Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) जब पुणे शहर की बात आती है,तो पुणे मनपा न केवल राज्य में बल्कि देश में भी सबसे बड़ा मनपा है। कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बयान दिया है कि इस मनपा के आकार और आबादी को देखते हुए इसे दो हिस्सों में बांट दिया जाए। मतलब पुणे शहर का दो हिस्सों में बंटवारा चाहते है चंद्रकांत पाटिल। उनके इस बयान की पुणे में चर्चा शुरू हो गई है।
पिछले कुछ दिनों पहले पुणे मनपा में 23 नए गांव शामिल किए गए हैं। इसमें पालिका की सीमा से सटे गांव शामिल हैं। नतीजा यह हुआ कि पालिका का क्षेत्रफल तो बढ़ा,लेकिन इसने कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं। मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में पुणे मनपा के पसीने छूट रहे हैं। बोलते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर शहर का विकास करना है तो उसके दो हिस्से होना जरूरी है।
उन्होंने यह बयान देते हुए कहा है कि क्षेत्रफल जितना छोटा होगा,विकास करना उतना ही आसान होगा और उनके इस बयान से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पुणे पालिका अब दो हिस्सों में बंट जाएगा। पुणे जिले में दो नगर पालिकाएं हैं जिनका नाम पुणे और पिंपरी चिंचवड है। चंद्रकांत पाटिल के कथन के अनुसार,यदि पुणे पालिका को दो भागों में विभाजित किया जाता है तो एक तीसरे पालिका का जन्म अकेले पुणे में होगा।
इस बीच नगर पालिका में नए जोड़े गए 23 गांवों से क्षेत्रफल में इजाफा हुआ है। पालिका की योजनाएं धीरे-धीरे इन गांवों तक पहुंच रही हैं और विकास कार्य भी शुरू हो रहे हैं। पालिका का प्रबंधन अब प्रशासन के पास है और दिवाली के बाद ऐसे संकेत हैं कि राज्य में पालिका और स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। देखना होगा कि चंद्रकांत पाटिल के बयान से पालिका दो हिस्सों में बंट जाएगा या नहीं।