Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में एक और निर्भयकांड की घटना से पूरा महाराष्ट्र सन्न है। यह दिलदहला देने वाली घटना मुंबई के साकीनाका इलाके में घटी। गुरुवार रात करीब 2.30 बजे से 3 बजे के बीच महिला से दुष्कर्म किया उसके बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का रॉड डालकर क्र्रूरता की। अधमरा छोड़कर आरोपी भाग गया। महिला को खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने पीडिता को राजावाडी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 30 घंटे जिंदगी मौत से लड़ने के बाद आखिरकार आज सुबह पीडिता ने दम तोड दिया।
फूटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार घटना की रात दुष्कर्म के बाद आरोपी मोहन चौहान उम्र 45 ने पीडिता को पिकअप वैन में डालकर एक सूनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया था। सीसीटीवी कैमरा में कैद फूटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। महिला अपने परिवार का पेट पालने के लिए नौकरी करती थी। घर में दो बेटियां 13 और 16 साल की हैं। जांच में यह बात सामने आयी कि आरोपी को महिला टहलते हुए मिली थी। आरोपी नशे का आदी था। घटना के दिन भी नशे में धूत्त था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर कडी कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। डॉक्टर्स ने उनका कई बार ऑपरेशन कर जान बचाने का प्रयास किया था। महिला ने मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। डॉक्टर्स ने उनका कई बार ऑपरेशन कर जान बचाने का प्रयास किया था।
गृहमंत्री ने कहा-आरोपी पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुणे में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मुंबई के निर्भया मामले पर कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण और क्रूरतापूर्ण घटना है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडिता की शिकायत के बाद गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी पकड़ा गया। जो भी कठोर करवाई करनी है वह की जाएगी इस बारे में पुलिस को निर्देश दिए जा चुके हैं।अन्य आरोपी भी शामिल होने के बारे में पुलिस जाँच कर रही है और इस मामले को मैं व्यक्तिगत देख रहा हूं। हर अपडेट पुलिस से ले रहा हूं।
दुष्कर्म की घटना पर तृप्ति देसाई सरकार पर भड़की
पुणे में सामाजिक कार्यर्कता तृप्ति देसाई ने कहा कि मुंबई के साकीनाका परिसर में महिला के साथ जिस तरीके से बलात्कार किया गया यह राक्षसी प्रवृति है।पीड़िता की मौत हो गई है यह काफी दुखदायी घटना है। क्रूरता भरी घटना है। लेकिन अभी महाराष्ट्र में जो शक्ति कानून लाने वाले थे वह अब तक क्यों नहीं आया? क्यों सरकार ने आज तक यह कानून लागू नहीं किया है?अगर आज शक्ति कानून होता तो शायद पीड़िता की मौत नहीं हुई होती और साथ ही बहुत सारी बलात्कार की घटनाएं महाराष्ट्र में बढ़ रही हैं। क्वारंटाइन सेंटर में भी बलात्कार हुए लेकिन सरकार तीन गृहमंत्री होने के बावजूद कुछ नहीं किया गया। तुरंत आरोपी को 6 महीने के अंदर फांसी पर लटकाना चाहिए तभी पीड़िता को न्याय मिलेगा।