• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Sunday, May 22, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home राज्य उत्तर प्रदेश प्रयागराज

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं की भागीदारी- राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द

Vsrs News by Vsrs News
2021/09/11 15:09:07
in प्रयागराज
118 1
0
न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं की भागीदारी- राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द
45
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

प्रयागराज| व्हीएसआरएस न्यूज: आज शनिवार दोपहर प्रयागराज में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारत के चौथे और देश के सबसे बड़े 150 साल पुराने ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उम्मीद जताई कि सभी तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में हम सफल रहेंगेे। एशिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सीवी रमना, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मल्टी लेवल पार्किंग, एडवोकेट्स चैैंबर के कार्य का शिलान्यास करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश में सबसे पहले 1931 में यहीं महिला वकील बनीं थीं।

सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति का राष्‍ट्रपति ने किया उल्‍लेख

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि न्यायपूर्ण समाज की स्थापना महिलाओं की भागीदारी से ही सुनिश्चित होगी। अभी न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी 12 फीसद ही है। उन्होंने कहा कि हमें यह विश्वास बढ़ाना होगा कि न्याय सभी की पहुंच में है। विश्वास जताया कि झलवा में बनाए जाने वाला उप्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी विश्व स्तरीय विधि शिक्षा का केंद्र बनेगा। यहां से निकले विद्यार्थी न्यायपूर्ण सामाजिक आर्थिक विकास के वाहक बनेंगे। नालेज सुपर पावर बनने की दिशा में भी विश्वविद्यालय सहायक होगा। प्रयागराज से उत्तम जगह इस विश्वविद्यालय के लिए नहीं हो सकती थी।

स्‍वामी विवेकानंद का किया जिक्र

शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन का जिक्र भी राष्ट्रपति ने अपने 15 मिनट के भाषण में किया। कहा कि 128 वर्ष पूर्व इसी दिन स्वामी विवेकानंद ने भारत का जयघोष किया था। उनके संबोधन के मर्म को दुनिया ने स्वीकार कर लिया होता तो शायद अमेरिका में 9/11 नहीं होता। राष्ट्रपति का कहना था कि भारतीय न्यायपालिका तथा केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर कार्य कर रही हैं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू, तेज बहादुर सप्रू व कैलाश नाथ काटजू जैसे अधिवक्ताओं का उल्लेख भी किया।

 

विधि विश्‍वविद्यालय मील का पत्‍थर साबित होगा : राज्‍यपाल आनंदी बेन

इससे पहले यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुंभ नगरी की ऐतिहासिक पौराणिक पृष्ठभूमि बताते हुए उम्मीद जताई कि विधि विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए इसे जरूरी बताया और उम्मीद जताई कि यहां से शिक्षित युवा न्याय दिलाने में सक्षम होंगे।

जन सामान्‍य तक सस्‍ता व सहज न्‍याय दिलाने के प्रति कटिबद्ध : सीजेआइ

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीवी रमन्ना ने संबोधन की शुरुआत हिंदी में की लेकिन फिर अंग्रेजी में बोले। कुंभ नगरी में आगमन को अपने लिए गौरव का विषय बताया। कहा कि महात्मा गांधी ने इसी धरती से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ शांति पूर्ण युद्ध की शुरुआत की थी। हम जनसामान्य तक सस्ता व सहज न्याय दिलाने के प्रति कटिबद्ध हैैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट का इतिहास डेढ़ सौ साल पुराना है। यहां के जज जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को रद करने का फैसला दिया था। सच्चिदानंद सिन्हा, मोतीलाल नेहरू, महामना मदन मोहन मालवीय व जगमोहन लाल सिन्हा का उल्लेख सीजेआई ने भी अपने संबोधन में किया।

ला यूनिवर्सिटी का नाम प्रथम राष्‍ट्रपति के नाम हो : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना था कि जिन कार्यों का शिलान्यास हो रहा है वह अर्से से लंबित थे। कुंभ में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की मुहिम हुई तो उच्च न्यायालय से सहयोग मिला। लोग बाधा नहीं डाल पाए। उन्होंने लॉ यूनिवर्सिटी का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखने का सुझाव दिया। कहा कि उनका संगमनगरी से आत्मीय नाता था। अपने जीवन काल में वह हर कुंभ में आए। कानून मंत्री ने प्रयागराज को ऐतिहासिक शहर बताया। साथ ही भारत सरकार की तरफ से न्यायपालिका को मजबूती देने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कहा कि ज्युडीशियरी, लोअर ज्युडीशियरी को मदद देने के लिए जो भी संसाधन मुहैया कराना होगा, वह हम कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए प्रतिबृद्ध हैैं। स्वागत संबोधन मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश एमएन भंडारी ने दिया। मंचासीन अतिथियों में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत सरन, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ भी थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

राष्‍ट्रपति का प्रयागराज में छह घंटे का कार्यक्रम

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का शनिवार को प्रयागराज आगमन हुआ। राष्ट्रपति करीब छह घंटे संगमनगरी में रहेंगे। ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना, कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता के तैल चित्र का अनावरण

हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एबी सरन के तैल चित्र का राष्‍ट्रपति ने अनावरण किया। इस दौरान उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ अन्‍य गणमान्‍य लोग मौजूद रहे। राष्‍ट्रपति सर्किट हाउस से हाई कोर्ट स्थित समारोह स्‍थल पर पहुंचे। उनके साथ चीफ जस्टिस आफ इंडिया भी थे। समारोह स्‍थल पर दीप प्रज्‍जवलित कर राष्‍ट्रपति ने उद्घाटन किया।

राष्‍ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस से हाई कोर्ट स्थित कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच चुका है। हाई कोर्ट के मुख्य गेट नंबर तीन से राष्ट्रपति का काफिला हाई कोर्ट में प्रवेश किया। इस दौरान रास्‍ते में वाहनों को रोक दिया गया है और पुलिस की तगड़ी व्‍यवस्‍था रही। चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं।

प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति का भव्‍य स्‍वागत किया गया। सेना के अधिकारियों के अलावा उनका स्‍वागत उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज

प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द को शहर की चाबी भेंट की। इसके बाद राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री हेलीकाप्‍टर से हाई कोर्ट के निकट पोलो ग्राउंड पहुंचे। वहां से सर्किट हाउस पहुंच चुके हैं।

वायुसेना के विमान से 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द वायुसेना के विमान से सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर के जरिए सेना के पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर मर्सिडीज बेंच एस क्लास कार में हाई कोर्ट आएंगे। उनके आगमन के लिए शहर को सजा दिया गया है। जगह-जगह सूचना विभाग की ओर करीब दो सौ होर्डिंग्स लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था है। शुक्रवार दोपहर में फ्लीट रिहर्सल भी हुआ।

राष्‍ट्रपति की अगवानी राज्‍यपाल, सीएम एयरपोर्ट पर करेंगे

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। लगभग इसी समय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना भी विमान से आएंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे। फिर सभी लोग वायुसेना के तीन हेलीकाप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे।

हाई कोर्ट में अधिवक्‍ता चैंबर व 12 मंजिला इमारत का शिलान्‍यास करेंगे राष्‍ट्रपति

हाई कोर्ट से ही राष्ट्रपति झलवा में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अधिवक्ता चैंबर और पार्किंग के लिए 12 मंजिला इमारत का शिलान्यास करने के अलावा राष्ट्रपति हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में वरिष्ठ अधिवक्ता एबी सरन के तैलचित्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में करीब 400 लोग आमंत्रित किए गए हैैं। इसमें हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अफसर शामिल हैैं।

राष्‍ट्रपति पूर्व राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से करेंगे मुलाकात

आपको बताते चले कि सर्किट हाउस में राष्ट्रपति कुछ गणमान्य लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। तैयारी संगम पर भी की गई है। पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से उनके निवास पर मुलाकात के बाद शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश के कानून मंत्री भी लखनऊ रवाना हो जाएंगे, अलबत्ता राज्यपाल सर्किट हाउस में रुकेंगी। वह रविवार को कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

 

Tags: Allahabad NewsCJ Supreme Court NV Ramanacm yogi adityanathLaw Minister Kiren RijijuNational NewsnewsPrayagraj NewsPresident in PrayagrajPresident Ram Nath KovindPresident visit PrayagrajRam Nath KovindStateUP Governor Anandiben PatelUttar Pradesh newsपुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍थाराष्‍ट्रपति का प्रयागराज आगमनराष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द
Previous Post

Mumbai news:मुंबई में निर्भया कांड:दुष्कर्म के बाद प्रायवेट पार्ट में रॉड डाला,पीडिता की मौत

Next Post

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

Vsrs News

Vsrs News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1

महंगाई के खिलाफ एनसीपी का “भीख मांगों “आंदोलन। Pimpri-Chinchwad

21/05/2022
मीरगंज शहर में चला राजद का सदस्यता अभियान

मीरगंज शहर में चला राजद का सदस्यता अभियान

21/05/2022
उचकागांव से तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बैट्री चोर सहित दो आरोपियों को भेजा जेल।

21/05/2022
आपदा से बचने के लिए स्काउट के माध्यम से बच्चों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

आपदा से बचने के लिए स्काउट के माध्यम से बच्चों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

21/05/2022

Recent News

महंगाई के खिलाफ एनसीपी का “भीख मांगों “आंदोलन। Pimpri-Chinchwad

21/05/2022
726
मीरगंज शहर में चला राजद का सदस्यता अभियान

मीरगंज शहर में चला राजद का सदस्यता अभियान

21/05/2022
752
उचकागांव से तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बैट्री चोर सहित दो आरोपियों को भेजा जेल।

21/05/2022
732
आपदा से बचने के लिए स्काउट के माध्यम से बच्चों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

आपदा से बचने के लिए स्काउट के माध्यम से बच्चों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

21/05/2022
731
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

Site Visitors

12220923
Total Visitors
  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist