Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के कालेवाडी में रहने वाले भाजपा के कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ता कैलास सानप की भाजपा प्रदेश भटकी विमुक्त अघाडी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा के प्रति समर्पण,सक्रियता को ध्यान में रखते हुए राहुल केंद्रे (अध्यक्ष-व्हीजेएनटी अघाडी महाराष्ट्र प्रदेश) ने की है। कैलास सानप कौन हैं? आओ उनके बारे में जानते हैं।
कैलास सानप ने अपने बारे में बताया कि 1992 से पार्टी में सक्रिय रूप से काम करते हुए वे कई उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। पिंपरी चिंचवड़ शहर युवा मोर्चा के महासचिव के साथ-साथ कालेवाड़ी सांगवी मंडल के महासचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के काम में कई कठिनाइयों का सामना करते हुए कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, एक सामान्य घर के सामान्य कार्यकर्ता को आज सम्मानित किया गया। संगठन में यह जिम्मेदारी दी गई उसके लिए सभी वरिष्ठ सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ऐसा अपनी प्रतिक्रिया में कहा।