Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) जालना में मराठा प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को पिंपरी-चिंचवड़ शहर में सख्त बंद रखा गया है। शहर के सभी हिस्सों के व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। कई स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं। मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा समाज ने शनिवार को बंद का आह्वान किया था। इस बंद के समर्थन में राष्ट्रवादी कांग्रेस,शिवसेना(उद्धव) कांग्रेस समेत कई मराठा संगठन और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता है।
निगड़ी,आकुर्डी,पिंपरी,चिंचवड़,भोसरी,सांगवी,पिंगलेगुरव,पिंपले सौदागर,रहाटणी,कालेवाडी,चिखली इलाकों की सभी दुकानें सुबह से ही बंद हैं। कई कंपनियां, फैक्ट्रियां, सरकारी सेवाएं, स्कूल, कॉलेज भी बंद हैं। कुछ कॉलेजों ने आज की परीक्षा के पेपर रद्द कर दिए हैं। आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। पिंपरीगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन करने के बाद पिंपरी चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। शाम पांच बजे तक यहीं पर धरना आंदोलन जारी रहेगा।