Alandi News आलंदी(व्हीएसआरएस न्यूज) मराठा समाज आलंदी क्षेत्र के गांव गांव जाकर लोगों से अनाज,भोजन,अन्नधान्य की भीक्षा मांगेंगे और अपने आंदोलनकारी मराठा भाईयों के लिए भोजन की व्यवस्था करेंगे। यह भोजन तैयार करके मुंबई ले जाएंगे।
मराठा आंदोलन अपने आरक्षण की मांग को लेकर पैदल यात्रा पर हैं। आज पुणे शहर और कल पिंपरी चिंचवड के उद्योगनगरी में प्रवेश करेगा। 24 जनवरी को मुंबई की ओर प्रस्थान करेगा। इस पैदाल आंदोलन के साथ साथ आलंदी से एक डॉक्टरों की टीम भी जाएगी। आलंदी पंचक्रोशी से करीबन 100 से अधिक कारों में मराठा आंदोलनकारियों का एक बेडा मनोज जारांगे पाटिल के समर्थन में हिस्सा लेगा।