Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) अखिल मराठी पत्रकार संघ (रजि.) से संलग्न पिंपरी-चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ की कार्यकारिणी समिति 2023 से 2024 के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें दादाराव आढाव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। दादाराव आढाव लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष बापूसाहेब गोरे ने की जबकि वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव ने चुनाव अधिकारी के रुप में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवायी।
पिंपरी-चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ की कल शनिवार बैठक आयोजित की गई। सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। जिसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी गयी। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने पर्चा भरा,जिसमें दादाराव आढाव,संजय वोरा,गणेश शिंदे,महेश मंगवडे ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन वापस लेने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया। चारों उम्मीदवारों का एकमत हुआ और तीन लोगों ने अपने पर्चा वापस ले लिया। आखिरी में दादाराव आढव का एकमात्र पर्चा बचा। चुनाव निर्णय अधिकारी संतलाल यादव ने दादाराव को अध्यक्ष पद के लिए बिनविरोध घोषित किया।
चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारी भी बिनर्विरोध निर्वाचित हुए
अध्यक्ष-दादाराव आढाव, समन्वयक- कलिंदर शेख, उपाध्यक्ष- गणेश शिंदे, विनय लोंढे, महासचिव- महेश मंगवाड़े, कोषाध्यक्ष- बाबू कांबले, सचिव- संजय बोरा, अमोल डंबाले, कार्यकारी सदस्य- सायली कुलकर्णी, संतोष जराड, जितेंद्र गवली, श्रद्धा कोटावडेकर-कामठे, विश्वास शिंदे, मुकुंद कदम,यूनुस खतीब के नामों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर पिंपरी-चिंचवड़ डिजिटल मीडिया के अध्यक्ष भीमराव तुरुकमारे, पत्रकार संघ के सदस्य प्रीतम शाह, सुहास आढव, अल्ताफ शेख, उमेश जाधव, यूनुस शेख, यशवंत गायकवाड़, विनोद शिंदे, प्रसाद बोरसे, शफीक शेख आदि उपस्थित थे। पिंपरी-चिंचवड़ शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत वाल्हेकर ने विशेष रुप से उपस्थित होकर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्रद्धा कोटवाडेकर ने किया। आभार जीतेन्द्र गवली ने माना।