Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी में श्री संदीप वाघेरे युवा मंच की ओर से मंगलवार 24 अक्टूबर को नवमहाराष्ट्र विद्यालय के मैदान में भव्य रावण दहन और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाघेरे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह श्री संदीप वाघेरे युवा मंच ने 24 अक्टूबर मंगलवार को शाम 6 से 9 बजे तक नवमहाराष्ट्र विद्यालय मैदान में 70 फीट का भव्य रावण दहन और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया है।
इस आयोजन के लिए रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ की 70 फीट की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। पालिका आयुक्त शेखर सिंह और पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे रावण का दहन करेंगे। साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम में एलईडी डांस ग्रुप दिल्ली, जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप मुंबई, लावणी, बेली डांस, फायर डांस आदि मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी वाघेरे ने दी।