Pcmc News चिखली (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के चिखली साने चौक स्थित आज एक दर्दनाक सडक दुर्घटना में एक युवक की मृत्यू हो गई। यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। मरने वाले युवक का नाम अर्जुन विठ्ल धोंडिराम बताया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे एक पीएमपीएमएल की बस साने चौक से गुजर रही थी। उसी समय अर्जुन विठल धोंडिराम अपनी पलसर बाइक से जा रहे थे। बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बस के पहिया के नीचे आ गए। इसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पलसर बाइक पास के एक दुकान से जा टकराई। इस दुर्घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
बस के पहिए के नीचे युवक को देख स्थानीय नागरिक पहुंचे। वे पुलिस को खबर की। कुछ समय में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक के शव को वायसीएम पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पीएमपी बस,चालक और कंडक्टर को चिखली पुलिस स्टेशन ले गई है। फिलहाल सभी को हिरासत में ले लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया कर रही थी।