Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह मदनदास देवी का सोमवार सुबह मोतीबाग कार्यालय में सरसंघ चालक मोहन भागवत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अंतिम दर्शन किया। इस मौके पर पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व मेयर मुरलीधर मोहोल समेत बीजेपी और संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
देवी का पार्थिव शरीर सोमवार आधी रात को बंगारूलू से पुणे लाया गया। मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही भाजपा और संघ के पदाधिकारियों का हालचाल लेने का तांता लग गया। सरसंघचालक मोहन भागवत ने सुबह 8 बजे उनके अंतिम दर्शन किये। इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनके अंतिम दर्शन किये। 10.45 बजे अमित शाह पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के बाद देवी के पार्थिव शरीर को वैकुंठधाम ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री अजीत पवार,सरसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-प्रमुख मदनदास देवी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने सहयोगियों दत्तात्रेय होसबाले,पूर्व सांसद विनय सहस्रबुद्धे के साथ मोतीबाग में देवी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए आम स्वयंसेवक से लेकर गणमान्य लोग तक उमड़ पड़े हैं।