Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में 400 पार संकल्प के साथ धरातल पर काम करते नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता देश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार को चुनकर देश को सतत विकास की ओर ले जाने के लिए कृतसंकल्प हैं।
उस दृष्टिकोण से पिंपरी-चिंचवड़ के घर-घर तक पहुँचकर केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की उपब्लिधयाेंं के बारे में ौर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ जनता को घर घर जाकर समझाने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए शहर जिला भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से शहर अध्यक्ष आकाश भारती के नेतृत्व में घर चलो अभियान शुरू किया गया है। चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर उस बूथ क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
आकाश भारती ने बताया कि वे जूनी सांगवी,माकन चौक क्षेत्र में बूथ संख्या 500, 504 और 505 के अंतर्गत घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं का लाभ उठाने वाले कुछ लाभार्थियों से भी बातचीत की। साथ ही युवाओं, पेशेवरों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों की महिला प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं। इसी तरह उन्होंने बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों को भी अपनी जिम्मेदारी सौंपकर आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट दिलाने की योजना बनाने की अपील की। इस अवसर पर आकाश सुखलाल भारती (जिला अध्यक्ष-भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा) जिला सचिव श्री अशोक शर्मा,जतिन पाल,अभिषेक विश्वकर्मा,महायोद्धा प्रमोध अप्पा ठाकर,बूथ प्रमुख जगदीश तांबे एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।