Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) शिरुर के पूर्व सांसद शिवाजी आढवराव पाटिल ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस के राजनीतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए कहा कि अगर अजित पवार एक धडा तोडकर भाजपा-शिवसेना(शिंदे) सरकार में शामिल होते हैं तो हमको खुशी होगी। बाजार समितियों के चुनाव परिणाम पर कहा कि शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने पहला चुनाव लडा। रिजल्ट से हम संतुष्ट है। यह हमारा पहला कदम था। फिर भी जुन्नर,खेड,शिरुर में रिजल्ट ठीक ठाक रहा। पिंपरी पालिका भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में पाटिल बोल रहे थे।
भाजपा और ठाकरे गुट शिवसेना भविष्य काल में एक साथ आए तो शिंदे की शिवसेना को कोई फर्क नहीं पडेगा,क्योंकि शिंदे महाराष्ट्र में अपनी एक ताकत है। भाजपा में अगर शिरुर के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे आते हैं तो उनका स्वागत है। हमारी दृष्टि में भाजपा-शिवसेना(शिंदे) मजबुत होनी चाहिए। शिरुर लोकसभा यह सीट शिवसेना की है। यहां से चुनाव मैं ही लडूंगा यह तय है।
चिखली जलशुद्धिकरण केंद्र मुख्यमंत्री के उद्घाटन की प्रतीक्षा में है। ग्रीष्मकालनीन मौसम में नागरिकों को पानी नहीं मिल रहा है। परियोजना तैयार,ट्रायल हो चुकी है,फिर केवल उद्घाटन के लिए नागरिकों को प्यासे मारना कहां का न्यायसंगत है? इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सांसद शिवाजीराव आढवराव पाटिल ने निषेध किया। आयुक्त से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द केंद्र से पानी लोगों को पीने को मिलेगा। मई महिने के आखिर तक धरातल पर यह कार्य दिखेगा।
शिरूर एनसीपी सांसद डॉ.मोल कोल्हे बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। भाजपा से उनकी नजदीकियां भले ही बढ़ गई हों। लेकिन, शिरूर की सीट शिवसेना की है। वह भाजपा में शामिल हो गए और वह किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह प्रचार करेंगे या नहीं, शिंदे समूह के उप नेता, पूर्व सांसद शिवाजीराव आढवराव ने कहा। इस मौके पर इरफान सैयद मौजूद थे। पिंपरी में पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा,डॉ. अमोल कोल्हे बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। भाजपा से उनकी नजदीकियां भले ही बढ़ गई हों। हमारी भूमिका शिवसेना-भाजपा गठबंधन को आगे बढ़ाने की है। मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन शिरूर की सीट शिवसेना की है। भाजपा नेता पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल को चाहिए कि वे डॉ.अमोल कोल्हे को समझाना चाहिए। उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। मैं चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
ऐसा नहीं लगता कि भाजपा-राष्ट्रवादी एक साथ आएंगे लेकिन,वे एक साथ आए। फिर भी शिवसेना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी साथ आए। तो अच्छा रहेगा। हमें इससे खुशी होगी। भोसरी में कई सवाल लंबित हैं। आयुक्त को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि इससे भोसरी में काम में तेजी आएगी।