Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर के सुसगाव इलाके के लेबर में आज सुबह भीषण आग लगी है। इस आग मे लेबर कॅम्प के करीब 20 झोपडपट्टी जल के खाक हुई है। लेबर कैम्प में लगी आग में तीन घरेलू इस्तेमाल के गैस सिलेंडर का स्फोट हुंआ हैं।
आज सुबह करीब साढे दस बजे सुसगाव के शेल पेट्रोल पंप के पास बेला कासा सोसायटी के करीब लेबर कॅम्प है। बडी मात्रा में अलग अलग राज्य से आये हुए मजदूर रहते है। मगर आज सुबह अचानक सुबह साढे दस बजे की करीब में लेबर कॅम्प के एक शेड में अचानक आग लगी है। आग की घटना की सूचना पुणे अग्निशमन दल को मिलते ही अग्नि शमन दल की गाडियां आग को नियंत्रित किया है। 20 शेड पूरी तरह जल के खा खो चुके है। लेबर कॅप में आग कैसे लगी इस मामले की अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।