पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) देश और प्रदेश की सरकारें इन दिनों दोहरे संकट को झेल रहे है। कोरोना के बाद विभिन्न प्रकार के नजर आ रहे फंगस जिसमें ब्लैक फंगस,व्हाइट फंगस और येलो फंगस शामिल है। भयंकर बीमारी से ग्रस्त मरीजों और कोरोना मरीजों में फंगस के लक्षण दिखाई दे रहे है। जिसमें चेहरे के विभिन्न हिस्सों में फफूंदी जैसे काले,सफेद धब्बे दिखाई पडते है। जो उस भाग को धीरे धीरे निर्जिव बनाते है और अपना आकार बढाते जाते है। समय पर इलाज न मिलने पर मरीजों को जान गंवानी पडती है।
पुणे जिले की अगर हम बात करें तो वर्तमान में इस फंगस बीमारी से कुल 564 लोग ग्रस्त है जिसमें से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी जानकारी दी है। पुणे के ग्रामीण आंचल में कोरोना से ठीक मरीजों की जांच शुरु जो चुकी है। दवाएं और उपचार दिए जा रहे है। जिला प्रशासन के जारी आंकडों के अनुसार 43 अस्पतालों में म्यूकरमाइकोसिस के 591 मामले आए है। इसमें ससून जिला अस्पताल भी शामिल है।