प्रयागराज| व्हीएसआरएस न्यूज: आज बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आह्वान पर काला दिवस मनाया जा रहा है। इसे सफल बनाने की अपील भी की गई थी। भाकपा सचिव नसीम अंसारी, माकपा सचिव अखिल विकल्प और भाकपा माले सचिव सुनील मौर्या ने कहा कि 26 नवंबर 2021 को श्रमिकों की आम हड़ताल और किसान आंदोलन शुरू हुआ था। उसके छह माह पूरे होने पर बुधवार को काला दिवस मनाया जा रहा है। इसका समर्थन वामदलों समेत 12 राजनैतिक दलों व विभिन्न संगठनों ने किया है।
संयुक्त ट्रेड यूनियन ने पुतला फूंका
संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के छह माह पूरे होने पर आज मोदी सरकार की हठधार्मिता के खिलाफ आज पूरे देश मे किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों, संस्कृतिकर्मियों, बुद्धिजीवीयों आदि की तरफ़ से जगह जगह काला दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंका गया। प्रयागराज में भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ़ से कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया। साथ ही मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।
सरकार जनविरोधी कदम उठा रही है
वामदल के नेताओ ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान भी सरकार लगातार जनविरोधी कदम उठा रही है। उसने अलोकतांत्रिक तरीके से तीन कृषि कानून और चार श्रमिक संहिताएं देश के मजदूरों-किसानों पर थोप दी है। कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्षरत किसानों का दमन किया गया है। बेतहाशा टैक्स लगाकर डीजल-पेट्रोल के दाम में भारी वृद्धि की गई है। उधर, कंफडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाईज एंड वकर्स के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने भी समर्थन दिया है|