Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में प्लास्टिक मुक्त भारत का नारा दिया था, सबसे पहले सिक्किम राज्य ने पूरे देश में प्लास्टिक बैग मुक्त का आदर्श स्थापित किया है। सिक्किम राज्य प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए क्या क्या उपाय योजनाओं पर काम किया? इसको बारिकी से समझने और निरिक्षण करने के लिए पिंपरी चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ की ओर से एक अभ्यास दौरा का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में पिंपरी चिंचवड मनपा के आयुक्त शेखर सिंह को एक पत्र सौंपा गया है। शेखर सिंह से अनुरोध किया गया है कि पिंपरी चिंचवड़ पालिका को केंद्र सरकार के जन जागरूकता अभियान में योगदान देने के उद्देश्य से शहर के पत्रकारों के लिए सिक्किम का एक अध्ययन दौरा आयोजित करना चाहिए। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण पर समझें और उस पर लेख के माध्यम से शहर की जनता को अवगत करवाएं।
वरिष्ठ पत्रकार और पिंपरी चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष बापूसाहेब गोरे ने बताया कि आयुक्त सिंह ने सैद्धांतिक रूप से यात्रा को मंजूरी दे दी है। पिंपरी चिंचवड़ पालिका कई वर्षों से प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए प्रयास कर रहा है। काफी कोशिशों के बाद भी प्रशासन को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी वह चाहता है। आज शहर में प्लास्टिक का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके लिए कई दुकानों पर छापेमारी की जाती है, प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यवसायियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन शहर में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद नहीं हो सका।
पिंपरी चिंचवड़ शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कमिश्नर शेखर सिंह खुद प्रयासरत हैं। पिंपरी चिंचवड़ शहर और राज्य में प्लास्टिक को रोकने के लिए पिंपरी चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ ने पहल की है, जिसने प्लास्टिक को रोकने के लिए देश में पहला मॉडल स्थापित किया है। आज पिंपरी चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ ने मनपा आयुक्त और प्रशासक श्री शेखर सिंह से सिक्किम राज्य का अध्ययन दौरा आयोजित करने का अनुरोध किया है,पालिका की ओर से कई अध्ययन दौरे आयोजित किये जाते हैं, लेकिन शहर की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किये गये दौरे हमेशा शहर हित में साबित हुए हैं।
कई जानकार पत्रकारों का मानना है कि अगर पिंपरी चिंचवड़ पालिका शहर में पत्रकारों के लिए सिक्किम दौरे का आयोजन करता है, तो पत्रकार सिक्किम राज्य में अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए विकल्पों का विवरण लेंगे और वह जानकारी पिंपरी के नागरिकों को देंगे। इस संबंध में समाचार प्रकाशित किए जाएंगे ताकि जन जन तक प्लास्टिक मुक्त जागरुकता पहुंचे। इसलिए, पत्रकार बापूसाहेब गोरे ने मांग की है कि आयुक्त को सिक्किम की यात्रा को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो शहर के लिए उपयोगी है।