पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में तकरीबन 8 महीने बाद सभी धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है। राज्य के सभी धार्मिक स्थल 18 मार्च से बंद थे। कोरोना की गाइडलाइन की वजह से मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारों और चर्च में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को मानना होगा। हालांकि,कड़े नियम के बावजूद सुबह से ही सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है।
आज पिंपरी चिंचवड शहर के सारे मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए है। भोसरी के भाजपा विधायक और भाजपा शहर अध्यक्ष महेश लांडगे और शहर की महापौर माई ढोरे ने आज शहर की कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व आरती उतारी। कार्यकर्ताओं ने पेढा बांटकर आनंदोत्सव मनाया। चिंचचड के श्रीमन महासाधू श्री मोरया गोसावी समाधी मंंदिर में मोरया गोसावी महाराज की संजीवन समाधी स्थल पर विधायक महेश लांडगे और महापौर माई ढोरे के हाथों पुष्पहार अर्पण करके महाआरती की गई। आलंदी में महेश लांडगे जाकर संत ज्ञानेश्वर महाराज का दर्शन लिया। पूजा,आरती की। भोसरी परिसर के सभी ग्राम देवताओं की पूजा की।
इस अवसर पर महेश लांडगे ने कहा कि लॉकाडउन शिथिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मधुशाला शुरु किया मगर शिवालय बंद रखा। इसके विरोध में भाजपा राज्य भर में आंदोलन की। भक्तों को भगवान से दूर रखा गया। साधू,संत,सभी धार्मिक संस्थाएं,संगठनाएं एकत्रित आकर भाजपा के साथ एक सुर में मंदिर खोलने के लिए जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। आखिरकार भाजपा के आंदोलन को सफलता मिली।आज से महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों को भक्तों के हवाले कर दिया गया है। माउली,मोरया गोसावी और भोसरी परिसर के सभी ग्रामदेवताओं का दर्शन,आरती की गई।
महेश लांडगे के नेतृत्व में भाजपा और भक्तों का एक शिष्टमंडल सुबह से श्रीक्षेत्र आलंदी के ज्ञानेश्वर माऊली समाधी मंदिर,भोसरी के चिखली में विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर,मोशी के नागेश्वर मंदिर,जाधववाडी के विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर,दिघी के दत्तमंदिर,भोसरी के महादेव मंदिर,इंद्रायणीनगर के वैष्णोमाता मंदिर,नेहरुनगर के गणपति मंदिर,रुपीनगर-तलवडे के घारजाई मंदिर समेत चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में मोरया गोसावी मंदिर में महाआरती और आनंदोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा खापरे,संघटन महासचिव अमोल थोरात,प्रदेश सचिव अमित गोरखे,महासचिव नगरसेवक मोरेश्वर शेडगे,महासचिव विजय फुगे,महासचिव राजू दुर्गे पूर्व महापौर नितीन कालजे,राहुल जाधव,पूर्व सत्तारूढ पक्षनेता एकनाथ पवार,नगरसेविका मोनाताई कुलकर्णी,करुणा चिंचवडे,संगिता भोंडवे,नगरसेवक सुरेश भोईर,राजेंद्र गावडे, प्रभाग स्वीकृत सदस्य बिभीषण चौधरी,दिनेश यादव,पांडुरंग भालेकर,विनोद तापकीर,विठ्ठल भोईर,संदिप गाडे,संदिप नखाते,युवा मोर्चा अध्यक्ष संकेत चौंधे,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अनुप मोरे,महिला अध्यक्ष उज्वला गावडे,पूर्व नगरसेवक शांताराम भालेकर,प्रमोद ताम्हणकर,चिंचवड-किवले मंडल अध्यक्ष योगेश चिंचवडे,शहर उपाध्यक्ष काळूराम बारणे,धनंजय शालीग्राम, विनोद मालू, संजय पटनी,जवाहर ढोरे,सुरेश पाटील,हरीभाऊ चिंचवडे,दिपक गावडे,नारायण लांडगे,पांडूरंग चिंचवडे, देवदत्त लांडे,मिथुन बोरगांव,राहुल मोकाशी,स्वप्निल भोईर,राजू लांडगे,तुकाराम पडवळे यांच्यासह कुंदा भिसे,पल्लवी वाल्हेकर,दिपाली धानोकर,रेखा कडाली,सुमन जांभूलकर,रंजना चिंचवडे,प्रतीभा चिंचवडे,जोगेश्वरी महीला भजनी मंडल और भारी तादाद में महिलाएं उपस्थित थी।