पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे का मशहूर श्रीमंत दगडूशेठ गणपति हलवाई मंदिर में त्रिपुरारी पूर्णिमा के अवसर पर 51 हजार दीए लगाए गए। इससे पूरा मंदिर परिसर जगमग हो गया। किसी दीपावली महोत्सव से कम नहीं था। आपको बताते चलें कि मंदिर ट्रस्ट इस साल अपने 128 वां साल धूमधाम से मना रहा है। कोरोना लॉकडाउन के 7 महिनों में भगवान-भक्त का नाता टूटा रहा। महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने और पूजा पाठ की अनुमति मिलने के बाद पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर में भक्तों का तांता लग गया है। हलांकि भक्तों को गाइडलाइन से दर्शन की इजाजत दी गई है। उत्सव में मंदिर और ट्रस्ट से जुड लोगों को शामिल होने की अनुमति है।
गणपति हलवाई मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से मंदिर को सजाया गया। उत्सव को भव्य बनने के लिए मंदिर के अंदर फूलों की सजावट की गई थी और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई थी। मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। बप्पा के मंदिर को फल और मिठाई,फूलों से सजाया गया है। मंदिर में हम भक्तों को कोविड के नियम के अनुसार, भक्तो को दर्शन की अनुमति दे रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोडसे ने बताया कि हमने बप्पा से कोरोना को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की है।