National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे राउंड की काउंटिंग भी खत्म हो चुकी है। इसके बाद एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू जीत के काफी करीब पहुंच गई है। उनको कुल 1349 वोट मिले हैं। वहीं,विपक्ष के उम्मीदवार यशंवत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। अब एनडीए उम्मीदवार मुर्मू जीत के करीब पहुंच चुकी है। उनकी जीत के जश्न की तैयारियां शुरु हो चुकी है।
15 सांसदों के वोट अयोग्य घोषित
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। सांसदों के वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों के वोट मिले हैं। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। 15 सांसदों के वोट अयोग्य घोषित किए गए हैं।
दिल्ली में नए राष्ट्रपति के कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू का पोस्टर लगाया
दिल्ली में पंडाल के अंदर बनाये गए मंच के पीछे भी एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें द्रौपदी मुर्मू का अभिनन्दन किया गया। इसी मंच से द्रौपदी मुर्मू सभी शुभकामना देने वालों की सुभेच्छा ग्रहण करेंगी।
कल दिल्ली में होगा राष्ट्रपति की विदाई का कार्यक्रम,पीएम करेंगे मेजबानी
पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी कर रहे हैं।
राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आएंगे। राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के स्कूल में जश्न शुरू
ओडिशा के एसएलएस (श्याम, लक्ष्मण और सिपुन) मेमोरियल रेजिडेंशियल स्कूल, पहाड़पुर में जश्न शुरू हो गया है। इस स्कूल की स्थापना एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने पति और 2 बेटों के निधन के बाद उनकी याद में की थी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।